Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2022

VIDEO: याद है कि नहीं, आज ही के दिन फुटबॉल के मैदान पर 'गॉड' ने खुद किया था गोल

Diego Maradona's Hand of God: दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना ने आज ही के दिन फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ दो गोल दागकर अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया था. इस मैच में माराडोना का एक गोल कथिततौर पर विवादित रहा था. उस गोल को हैंड ऑफ गॉड' के नाम से जाना जाता है. from Latest News फुटबॉल News18 हिंदी https://ift.tt/GizawHr

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की 13 करोड़ की सुपरकार दीवार से टकराई, बाल-बाल बचा ड्राइवर

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इस सुपरकार को करीब 13.2 करोड़ रुपये में खरीदा है. स्पेन के सा कोमा में हुए सड़क हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया लेकिन सुपरकार की मोटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के वक्त रोनाल्डो कार में नहीं बैठे थे. from Latest News फुटबॉल News18 हिंदी https://ift.tt/Nz8yTk7

भारतीय टीम की किस्मत चमकाने को फुटबॉल फेडरेशन ने ज्योतिषी को किया नियुक्त, 16 लाख रुपये खर्च

भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने टीम की किस्मत चमकाने के लिए एक ज्योतिष एजेंसी पर 16 लाख रुपये खर्च कर दिए. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, महासंघ ने राष्ट्रीय टीम को ‘प्रेरित’ करने के लिए ज्योतिषी को नियुक्त किया था. सुनील छेत्री की कप्तानी वाली टीम ने अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए मुख्य टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया. from Latest News फुटबॉल News18 हिंदी https://ift.tt/dIKQTwn

AFC Asian Cup Qualifiers: भारतीय फुटबॉल टीम ने हांगकांग को 4-0 से रौंदा, लगाई जीत की हैट्रिक

AFC Asian Cup Qualifiers: भारतीय फुटबॉल टीम ने एएफसी एशियन कप क्वालिफायर्स के अपने आखिरी मुकाबले में हांगकांग को 4-0 से पराजित किया. इससे पहले टीम इंडिया ने अफगानिस्तान और कंबोडिया को हराया था. भारतीय टीम ने अपने तीनों मैच जीतकर 9 अंक हासिल किए. from Latest News फुटबॉल News18 हिंदी https://ift.tt/Ge06WRH

Nations League : क्रोएशिया से हारा मौजूदा चैंपियन फ्रांस, दूसरी श्रेणी की लीग में खिसकने का खतरा

Nations League: डेनमार्क के 9 अंक हैं जो दूसरे स्थान की टीम क्रोएशिया से 2 अंक अधिक हैं. केवल ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम ही आगे बढ़ेगी. आखिरी स्थान पर रहने वाली टीम निचली श्रेणी की लीग में खिसक जाती है. फ्रांस लगातार 4 मैचों में जीत नहीं मिलने के कारण 2 अंक लेकर अंतिम स्थान पर है. from Latest News फुटबॉल News18 हिंदी https://ift.tt/MJmcY9f

भारतीय फुटबॉल टीम ने आखिरी लीग मैच खेले बगैर कैसे 2013 AFC एशियन कप के लिए किया क्वालिफाई, जानिए पूरा गणित

AFC Asian Cup Qualifiers: भारतीय फुटबॉल टीम ने लगातार दूसरी बार AFC Asian Cup के लिए क्वालिफाई किया है. भारत को आखिरी एफसी एशियन कप के अपने आखिरी क्वालिफायर्स मुकाबले में मंगलवार को हांगकांग से भिड़ना है. टीम इंडिया ने अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीते हैं. उसने पहले मैच में कंबोडिया को जबकि दूसरे मैच में अफगानिस्तान को पराजित किया. from Latest News फुटबॉल News18 हिंदी https://ift.tt/EIdQ715

सुनील छेत्री बोले, एएफसी एशियन कप के आखिरी क्वालिफायर मैच को जीतने के लिए पूरा जोर लगाएगी टीम

AFC Asian Cup Football Qualifiers: भारतीय फुटबॉल टीम हांगकांग के खिलाफ एएफसी एशियाई कप क्वालिफिकेशन ग्रुप डी का आखिरी क्वालिफाइंग मैच खेलेगी. भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने कहा कि उनकी टीम मुकाबला जीतकर अगले दौर में पहुंचने के लिए पूरा जोर लगाएगी. भारतीय फुटबॉल टीम ने शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ बेहद रोमांचक मुकाबले में 2-1 से जीत दर्ज की. from Latest News फुटबॉल News18 हिंदी https://ift.tt/T9bskQC

सुनील छेत्री के बिना गोल करने की कला सीखने की जरूरत है... आखिर क्यों कोच कहनी पड़ी ये बात? जानें

भारत ने एशियाई कप क्वालिफायर में कंबोडिया को 2-0 से पराजित किया. भारत की ओर से दोनों गोल अनुभवी स्ट्राइकर सुनील छेत्री ने दागे. भारतीय फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टिमक का कहना है कि खिलाड़ियों को सुनील छेत्री के बगैर गोल दागने की कला सीखनी होगी. सुनील छेत्री 37 साल के हो चुके हैं. from Latest News फुटबॉल News18 हिंदी https://ift.tt/KAC07xj

Asian Cup Qualifiers: भारत ने एशियन कप क्वालिफायर में कंबोडिया को हराया, सुनील छेत्री के 2 गोल

भारत ने एशियन कप क्वालिफायर में कंबोडियो को 2-0 से हरा दिया. भारत की तरफ से दोनों गोल करिश्माई स्ट्राइकर सुनील छेत्री ने किए. छेत्री ने पहला गोल 14वें और दूसरा गोल 60वें मिनट में दागा. अब 11 जून को भारत का मुकाबला अफानिस्तान से होगा. from Latest News फुटबॉल News18 हिंदी https://ift.tt/m3HzGgB

लियोनल मेसी के दम पर अर्जेंटीना ने पहली बार Finalissima ट्रॉफी पर किया कब्जा, इटली को 3-0 से रौंदा

लियोनेल मेसी (Lionel Messi) के शानदार प्रदर्शन के दम पर अर्जेंटीना ने इटली को 3-0 से हराकर फाइनलिस्सिमा ( Finalissima) फुटबॉल ट्रॉफी पहली बार जीत ली. सात बार के बलून डीओर विजेता मेसी ने इससे पहले पिछले साल कोपा अमेरिका में खिताबी जीत में सूत्रधार की भूमिका निभाई थी जो अर्जेंटीना के साथ उनका पहला खिताब था. from Latest News फुटबॉल News18 हिंदी https://ift.tt/0xhOTWK

गोलकीपर गुरप्रीत सिंह ने एशियन कप क्वालिफायर के आखिरी राउंड के लिए बताया अपना प्लान

Asian Cup Qualifiers: भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत सिंह ने कहा कि 8 जून को जब टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी तो उसे विरोधियों का सम्मान करना होगा और साथ ही उनके खिलाफ निर्मम रवैया अपनाना होगा. गुरप्रीत सिंह एशियन कप फुटबॉल क्वालिफायर के अंतिम दौर में अपने ग्रुप में कम रैंकिंग वाले प्रतिद्वंद्वियों की मौजूदगी को लेकर अधिक उत्साहित नहीं हैं. from Latest News फुटबॉल News18 हिंदी https://ift.tt/0m1lKYt

100779250000 रुपये में बिकेगा फुटबॉल क्लब एसी मिलान, अमेरिकी फर्म कर रही तैयारी

एसी मिलान फुटबॉल क्लब को अमेरिका की बड़ी फर्म रेडबर्ड कैपिटल पार्टनर्स को 130 करोड़ डॉलर (100 अरब रुपये से भी ज्यादा) में बेचने की तैयारी है. दोनों पक्षों ने शुरुआती करार पर हस्ताक्षर भी किए हैं. रेडबर्ड की फेनवे स्पोर्ट्स ग्रुप में भी हिस्सेदारी है जिसके पास इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब लिवरपूल का स्वामित्व है. from Latest News फुटबॉल News18 हिंदी https://ift.tt/5orIjGM